Elephant Death: हाथियों की करंट से मौत पर हाईकोर्ट का एक्शन , वन सचिव से मांगा जवाब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Elephant Deaths: High Court Takes Action Over Elephant Deaths by Electrocution; Seeks Explanation from Forest Secretary

Elephant Death: छत्तीसगढ़ में हाथियों की करंट से हो रही मौतों के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

हाई कोर्ट की जनहित याचिका की सुनवाई 7 अप्रैल को मुख्य न्यायाधीश तथा न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की युगल पीठ में हुई।

याचिका में हस्तक्षेपकर्ता रायपुर निवासी नितिन सिंघवी की तरफ से कोर्ट में विभिन्न समाचार पत्रों की क्लिपिंग रखी ।

बताया गया कि 12 मार्च को रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में दो हाथी शावकों की करंट लगने से मौत हो गई।

वही 14 मार्च को सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में खेत में करंट का तार लगाने से एक हाथी की मौत हो गई।

मार्च में ही सारंगढ़ भिलाईगढ़ में जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए अवैध बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।

26 मार्च को मैनपाट क्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए तरंगित तार की चपेट में आने से एक युवक और एक लोमड़ी की मौत हो गई।

कोरबा के सकोदा जंगल में 11 केवी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से दो शावक सहित मादा भालू की मौत हो गई।

कोर्ट ने अपर मुख्य सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग नया रायपुर से जवाब मांगा है कि उपरोक्त घटनाएं किन परिस्थितियों में हुई और अधिकारियों द्वारा क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

अगली सुनवाई 5 मई को निर्धारित की गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related