LockDown News: मिडिल ईस्ट जंग का असर, आज से लॉकडाउन! 

Date:

Lockdown News: Major Government Announcement Amidst Middle East Conflict—Lockdown Starts Today!

LockDown News: ईरान युद्ध में तेल संकट ने आम जिंदगी की रफ्तार धीमी कर दी है। बढ़ती कीमतों के बीच शहबाज सरकार ने आज से  स्मार्ट लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है ।

सरकार ने  पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद कैपिटल टेरिटरी, गिलगित-बाल्टिस्तान और आजाद जम्मू और कश्मीर प्रांतों में बाजारें, मंडियों और शॉपिंग मॉल को रात 8 बजे बंद करने का आदेश जारी किया है।

खैबर पख्तूनख्वा के डिविजनल मुख्यालयों में बाजारें, मंडियां और शॉपिंग मॉल को रात 9 बजे तक खुला रहने की अनुमति होगी।

रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों की दुकानें, डिपार्टमेंटल स्टोर और सभी प्रकार के मॉल भी रात 8 बजे बंद हो जाएंगे।

बेकरी, रेस्तरां, तंदूर , खाने-पीने की अन्य जगहें, मैरिज हॉल, मार्की और अन्य व्यावसायिक स्थल जहां शादियां होती हैं, वे रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे।

.पाकिस्तान सरकार ने लॉकडाउन के दौरान  मेडिकल स्टोर और फार्मेसियों के खुलने के समय को प्रतिबंधों से छूट दी हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने गिलगित शहर और मुजफ्फराबाद शहर में अंतर-शहरी सार्वजनिक परिवहन (बस) एक महीने के लिए मुफ्त कर दी हैं ।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related