CHHATTISGARH : कांग्रेस में गालीकांड! ऑडियो से मचा बवाल

Date:

CHHATTISGARH : Abusive scandal in Congress! Audio causes uproar

रायपुर। मुंगेली में कांग्रेस के अंदर का झगड़ा अब खुलकर सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा और मंडल अध्यक्ष पवित साहू के बीच तीखी बहस सुनाई दे रही है। दावा है कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

यहां तक कि ऑडियो में जिला अध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्ष को “गुलाम” कहने जैसी बात भी सामने आई है, जिसने मामले को और गर्मा दिया है।

इस ऑडियो के सामने आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस और नाराजगी का माहौल बन गया है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक तौर पर ऑडियो की पुष्टि नहीं की है, लेकिन वायरल क्लिप ने पार्टी की अंदरूनी कलह को उजागर कर दिया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related