Delhi Vidhansabha News: Security lapse in Assembly, Driver absconds with bouquet
Delhi Vidhansabha News: राजधानी में स्थित दिल्ली विधानसभा परिसर में सुरक्षा मेगंभीर चूक का मामला सामने आया।
एक अज्ञात व्यक्ति आसानी से VIP एंट्री गेट तोड़कर भीतर घुस आया और स्पीकर कक्ष के बाहर गुलदस्ता रखकर कुछ ही मिनटों में मौके से फरार भीहो गया।
जानकारी के मुताबिक, करीब 2:05 बजे मॉल रोड में उत्तर प्रदेश नंबर की सफेद Tata Sierra कार से VIP बंद गेट को तेज रफ्तार में टक्कर मारी और भीतर प्रवेश कर लिया।
इसके बाद वाहन उसी रास्ते से वापस लौटा, गेट को दोबारा टक्कर मारी और गेट नंबर 2 की दिशा से परिसर के बाहर निकल गया।
सबसे अहम बात यह है कि जिस VIP गेट से कार अंदर घुसी, वहां Central Reserve Police Force (CRPF) के जवानों की तैनाती के बावजूद वाहन का बिना रोक-टोक परिसर में प्रवेश कर जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी खामी को दर्शाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटना केवल एक संयोग नहीं, बल्कि सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की मांग करती है।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अब विधानसभा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रहे है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
पुलिस ने संदिग्ध की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं और आसपास के क्षेत्रों में भी जांच जारी है।

