CG ACCIDENT : बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, 3 महिलाओं की मौत

Date:

CG ACCIDENT : Uncontrolled Scorpio wreaks havoc, 3 women killed

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार शाम ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रही महिलाओं को एक-एक कर कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

CG BREAKING : 17 साल बाद पलटा फैसला… अमित जोगी को उम्रकैद

घटना NH130 पर भिट्ठीकला के पास हुई। महिलाएं साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं, तभी अंबिकापुर से लखनपुर जा रही बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें रौंद दिया। हैरानी की बात ये रही कि महिलाओं को कुचलने के बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और आगे जाकर एक ट्रेलर से टकराने के बाद जाकर रुकी।

CG Political News : भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं को कहा ‘गद्दार’, बनी हाथापाई की स्थिति

हादसे के बाद मौके पर गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने भाग रहे ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद उग्र भीड़ ने महिलाओं के शव हाईवे पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक 3-4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Jal Jeevan Mission News: जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ की राशि

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर मामला शांत कराया। आरोपी ड्राइवर सोनू राजवाड़े को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक महिलाएं जोगी बांध इलाके की रहने वाली बताई जा रही हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related