CG Crime News : सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर होटल और लड़के का रेप….. 

Date:

CG Crime News: Friendship on Social Media, Followed by a Hotel Visit and Rape of a Young Man…

CG Crime News : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला पर नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर , पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग और आरोपी महिला के बीच संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद महिला ने पीड़ित को धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया,  कुछ समय बाद हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए होने वाले संपर्कों में सावधानी बेहद जरूरी है, खासकर जब मामला नाबालिगों से जुड़ा हो। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इसमें कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related