CHHATTISGARH : दागी कंपनी को ठेका! आबकारी विभाग सवालों में

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Contract awarded to tainted company! Excise department under scrutiny

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग एक बार फिर विवादों में फंस गया है। इस बार मामला और भी गंभीर है क्योंकि जिस कंपनी पर पहले गड़बड़ी के आरोप लग चुके हैं, उसी को दोबारा बड़ा ठेका दे दिया गया है।

जोन-6 में शराब दुकानों के लिए मैनपावर सप्लाई का काम ‘ऑल सर्विसेस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड’ को दिया गया है। आरोप है कि इस कंपनी पर पहले लाखों रुपये के गबन का केस दर्ज हो चुका है, फिर भी उसे दोबारा जिम्मेदारी सौंप दी गई।

सबसे बड़ा सवाल ये है कि नियमों के मुताबिक बैंक गारंटी या सिक्योरिटी डिपॉजिट लेना जरूरी होता है, लेकिन यहां बिना किसी गारंटी के ही करोड़ों का काम दे दिया गया। यानी अगर कुछ गड़बड़ होती है तो नुकसान कौन भरेगा, ये बड़ा सवाल है।

इतना ही नहीं, कंपनी के पुराने स्टाफ सुपरवाइजर और सेल्समेन को भी फिर से रख लिया गया है। इससे पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब विभाग ने 12 जोन को घटाकर 8 कर दिया है और हजारों कर्मचारियों की जिम्मेदारी इस कंपनी को दी गई है, जिसमें धमतरी से लेकर सुकमा तक के जिले शामिल हैं।

मामले की शिकायत मंत्री और अफसरों तक पहुंच चुकी है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर किसके भरोसे ये बड़ा फैसला लिया गया?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 13 जुलाई से गरमाएगी विधानसभा!

CHHATTISGARH : Assembly will heat up from July 13! रायपुर।...

CG-POLICE TRANSFERS: TI-SI को किया इधर से उधर! 

CG Police Transfers: TIs and SIs Shuffled!   CG-POLICE TRANSFERS0 : ...