CHHATTISGARH : मंत्री की गाड़ी पर पत्थर गिरा… निकली चौंकाने वाली सच्चाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Stone fell on minister’s car… shocking truth revealed

कोरबा। कोरबा में मंत्री के काफिले पर पत्थर गिरते ही हड़कंप मच गया। कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई।

मामला उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले से जुड़ा था, जहां खड़ी गाड़ी पर अचानक पत्थर आकर गिरा। पहले इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना गया, लेकिन जांच में पूरी कहानी पलट गई।

पुलिस ने तुरंत चार नाबालिगों को पकड़कर पूछताछ की, तो पता चला कि बच्चे पास में खेल रहे थे और खेल-खेल में पत्थर उछलकर गाड़ी पर लग गया।

सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब खुद मंत्री ने दखल दिया और कहा कि बच्चों का भविष्य खराब न किया जाए। इसके बाद पुलिस ने सभी नाबालिगों को छोड़ दिया।

यानि जो मामला बड़ा हमला लग रहा था, वो निकला एक मासूम खेल की गलती।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related