RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, टॉपर्स के नाम यहां देखें

Date:

RBSE 12th Result 2026: Rajasthan Board Class 12 Results Declared — Check Toppers’ Names Here

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। नतीजे जारी होने के बाद से ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। जारी हुए परिणामों में इस बार 97.52% कुल छात्र पास हुए हैं। परीक्षा के लिए कुल 2,87,068 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,81,299 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। श्रेणीवार प्रदर्शन की बात करें तो प्रथम श्रेणी में बाजी मारने वालों की संख्या काफी अधिक रही है, जिसमें 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राएं शामिल हैं। इस साल फिर बेटियों ने लड़कों को पछाडा़, जहां छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% रहा, वहीं छात्राओं ने 98.34% के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।

 

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं-

 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी लॉगिन डिटेल (रोल नंबर) दर्ज करें
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें       

 

सभी स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम

 

  • साइंस टॉपर: दीपिका – 99.8% (499/500)
  • आर्ट्स टॉपर: नव्या मीणा और नरपत – 99.6%
  • कॉमर्स टॉपर: कंगना कौशल्यानी – 99.2%
  • ओवरऑल पास प्रतिशत: 97.20%

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related