PETROL DIESEL PRICE : Will petrol become expensive?
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने अब भारत की जेब पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से उछली हैं और Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum जैसी सरकारी कंपनियों पर भारी दबाव बढ़ गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक तेल कंपनियां रोजाना 1600 से 1700 करोड़ रुपए तक का नुकसान झेल रही हैं. पिछले कुछ हफ्तों में यह घाटा लाख करोड़ के पार पहुंचने की चर्चा है. ऐसे में अब सवाल उठने लगा है… क्या मई के बीच से पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ने वाले हैं?
भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है. ऐसे में अगर मिडिल ईस्ट का तनाव कम नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो सकती हैं. आम आदमी की जेब पर बड़ा असर पड़ सकता है.

