Crime News: शुभम के मार्ट से जुड़े कारोबारी के घर से 17 लाख की चोरी,घर में मौजूद लोगों पर शक

Date:

Crime News: 17 lakh rupees stolen from the house of a businessman associated with Shubham’s Mart, people present in the house are suspected.

 

Crime News: राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे लोगों के घरों में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कटोरा तालाब इलाके में रहने वाले एक कारोबारी के घर से अलमारी में रखे 17 लाख रुपये नकद चोरी हो जाने की घटना सामने आई है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित कारोबारी नमित कांकरिया शहर के जाने-माने व्यवसायी है। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 28 मार्च की रात उन्होंने 17 लाख रुपये नकद अपने घर की अलमारी में सुरक्षित रखे थे लेकिन दोपहर में जब वे वापस घर लौटे तो अलमारी में रखी पूरी नकदी गायब थी।

घर में किसी तरह की जबरन घुसपैठ या तोड़फोड़ के निशान नहीं मिले और न ही घर में मौजूद किसी भी सदस्य को चोरी की भनक तक नहीं लगी।

 

घटना के बाद कारोबारी ने घर में मौजूद परिजनों और स्टाफ से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी पैसे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद उन्होंने तत्काल सिविल लाइन थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि यह चोरी किसी जानकार व्यक्ति द्वारा की जा सकती है, जिसे घर की स्थिति और अलमारी में रखी रकम की जानकारी थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related