Naxal Surrender News : लाल आतंक को बड़ा झटका, माओवादी संगठन के कुख्यात नेता ने किया सरेंडर

Date:

Naxal Surrender News: A major blow to the Red Terror, a notorious leader of the Maoist organization surrenders.

Naxal Surrender News : बस्तर संभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। माओवादी संगठन के स्टेट कमेटी सदस्य और कुख्यात नक्सली चेल्लुरु नारायण राव उर्फ सोमन्ना ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सरेंडर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ, जिसे माओवादी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, सोमन्ना लंबे समय से आंध्र-ओडिशा बॉर्डर क्षेत्र में स्टेट कमेटी का प्रमुख था। इसके साथ ही केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रह चुका है। उसके जिम्मे कई बड़ी वारदातों की योजना और संचालन का दायित्व रहा है।

 

सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार बढ़ते दबाव के चलते पिछले कुछ समय में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related