LPG Crisis News : गैस एजेंसी में दबंगई! ग्राहक को बाउंसरों ने पीटा

Date:

LPG Crisis News: High-handedness at Gas Agency! Customer Beaten Up by Bouncers

LPG Crisis News: गैस एजेंसियों में अब गैस एजेंसी के संचालक बाउंसर तैनात करने लगे हैं। दुर्ग के खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर लेने पहुंचे एक ग्राहक के साथ बाउंसरों ने मारपीट कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाउंसर ग्राहक के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसे खींचते नजर आ रहे हैं।

 

शताक्षी गैस एजेंसी में बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी संचालक ने बाउंसर तैनात कर रखे थे। इसी दौरान लाइन में खड़े एक युवक और बाउंसर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया

जिसके बाद दुर्गा मंदिर खुर्सीपार निवासी संतोष कुमार बैठा (32) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई ।

इस मामले में पुलिस ने बाउंसर हरिओम चौधरी (23) निवासी हाथखोज भिलाई, विकास सिंह (27) निवासी खुर्सीपार और विक्की विश्वकर्मा (30) निवासी कैंप-1 छावनी के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। तीनों को एसडीएम छावनी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है ।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related