BREAKING: Speed boat capsizes in Maldives, 2 Indians still missing, Gautam Singhania suffers minor injuries
रायपुर। मुंबई से बड़ी खबर! रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया मालदीव में हुए स्पीड बोट एक्सीडेंट में घायल हो गए। उनके प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज मुंबई में चल रहा है।
मालदीव मीडिया के मुताबिक, स्पीड बोट पर 7 टूरिस्ट थे, जिनमें 5 भारतीय थे। एक्सीडेंट दोपहर 1.15 बजे हुआ। तीन को चोटें आई हैं, दो भारतीय अब भी लापता हैं। ड्राइवर हरि सिंह की खोज जारी है।
मालदीव सरकार ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

