PETROL-DIESEL PRICE HIKE : Petrol-diesel prices have become expensive across the country…
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट का तनाव और कच्चे तेल के भाव ने सीधे हमारी जेब पर असर डाला है।
तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल (BPCL ‘स्पीड’, HPCL ‘पावर’, IOCL ‘XP95’) की कीमतें 2.09 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं। इंडस्ट्रियल डीजल का झटका और बड़ा—22 रुपये प्रति लीटर महंगा।
लेकिन आम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं। दिल्ली, लखनऊ, पुणे जैसे शहरों में प्रीमियम पेट्रोल अब 113 रुपये के आसपास बिक रहा है।
यानी सिर्फ हाई-ऑक्टेन फ्यूल इस्तेमाल करने वालों और उद्योगों पर ही असर, आम जनता फिलहाल राहत में।

