CG NEWS : CBSE promised, suddenly changed the board… Minister Tokhan Sahu demanded an investigation
बिलासपुर. बिलासपुर के एक प्राइवेट स्कूल ने बच्चों और पैरेंट्स को बड़ा झटका दे दिया। पहले CBSE से पढ़ाई और परीक्षा का भरोसा दिया गया, लेकिन अब अचानक छत्तीसगढ़ बोर्ड से एग्जाम देने का दबाव बनाया जा रहा है।
मामला ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल का है, जहां 40 से ज्यादा अभिभावकों ने शिकायत की है। उनका कहना है कि सालभर एक पैटर्न से पढ़ाई कराई गई और अब आखिरी वक्त में नियम बदल दिए गए। इससे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
मामला इतना बढ़ा कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को खुद दखल देना पड़ा। उन्होंने मुख्य सचिव विकास शील को पत्र लिखकर तुरंत जांच कराने को कहा है।
मंत्री ने साफ कहा है कि अगर स्कूल प्रबंधन दोषी पाया गया, तो सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने जांच की पूरी रिपोर्ट खुद तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।
अब सवाल यही है क्या स्कूल की इस चाल पर कार्रवाई होगी या बच्चों को ही नुकसान झेलना पड़ेगा?

