CG Girl Suicide News : होटल के कमरे से कूद कर युवती ने किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

Date:

CG Girl Suicide News: Young Woman Commits Suicide by Jumping from Hotel Room; Police Launch Investigation

CG Girl Suicide News: छत्तीसगढ़ की राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतका क शव को पुलिस की टीम ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन के पास सिद्धि विनायक नाम के होटल का है जहाँएक युवती ने होटल के कमरे से कूदकर आत्महत्या कर ली और नीचे जीआरपी एसपी ऑफिस कैंपस में जा गिरी। जानकारी के अनुसार युवती पिछले कुछ दिनों से सिद्धि विनायक नामक होटल के कमरे नंबर 405 में ठहरी हुई थी और मानसिक रूप से परेशान थी।

 

 पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इस हादसे की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक सामने आई जानकरी के अनुसार, युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि वह विधानसभा थाना क्षेत्र की निवासी थी और परिजनों ने उसके गुम होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। गंज थाना पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में युवती ने यह कदम उठाया? वहीं पुलिस की टीम होटल स्टाफ और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related