CG BREAKING : नजूल जमीन पर नया नियम!

Date:

CG BREAKING : New rule on Nazul land!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नजूल जमीन पर रहने वालों के लिए बड़ी खबर है। विधानसभा में राजस्व मंत्री Tankaram Verma ने साफ कर दिया है कि भू-भाटक (ग्राउंड रेंट) के नए नियम 3 महीने के अंदर तैयार कर लागू कर दिए जाएंगे।

दरअसल मामला तब गरमाया जब कांग्रेस विधायक Devendra Yadav और Savitri Mandavi ने सवाल उठाया कि लोगों से कब्जे की तारीख से भारी रकम वसूली जा रही है, जिससे आम लोग आर्थिक दबाव में आ रहे हैं।

मंत्री ने माना कि पुराने नियमों में साफ-साफ गाइडलाइन नहीं थी, खासकर 2015 के निर्देश में कन्फ्यूजन था। इसी वजह से कई जिलों में अलग-अलग तरीके से वसूली हो रही है।

अब जो नया ड्राफ्ट तैयार हो रहा है, उसमें राहत की उम्मीद जताई जा रही है। मंत्री के मुताबिक नए नियमों में 50-60 साल पुरानी तारीख से वसूली नहीं होगी, बल्कि इसे सीमित कर 10-15 साल तक रखा जा सकता है।

यानी साफ है कि सरकार अब इस विवाद को खत्म करने के मूड में है और लाखों लोगों को राहत देने की तैयारी चल रही है। अब सबकी नजर नए नियमों पर टिकी है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related