CHHATTISGARH : 3.34 करोड़ का अमानक चावल! अधिकारी सस्पेंड, 10 को नोटिस

Date:

CHHATTISGARH : Substandard rice worth Rs 3.34 crore seized! Official suspended, 10 issued notices

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में कोरबा जिले में अमानक चावल खरीदी का मामला जोरदार तरीके से गूंजा। कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार से पूछा कि आखिर कितनी मात्रा में खराब क्वालिटी का चावल खरीदा गया और इसकी कीमत कितनी है।

इस पर जवाब देते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोरबा जिले में 8 हजार क्विंटल से ज्यादा अमानक चावल की खरीदी हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 34 लाख रुपये है।

मंत्री ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई भी की गई है। इस मामले में अधिकारी प्रमोद जांगड़े को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा दो कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है और 10 अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

हालांकि मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट नहीं दिखा। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जांच की स्थिति और कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि असली दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है।

मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ और विरोध में विपक्षी विधायकों ने वॉकआउट भी कर दिया।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related