RAIPUR NEWS : फ्लाइट में गायब हुआ सोने का नेकलेस!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR NEWS : Gold necklace goes missing in flight!

रायपुर। रायपुर में हवाई यात्रा के दौरान लगेज से कीमती जेवर गायब होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान से लौटे एक सराफा कारोबारी के परिवार के ट्रॉली बैग से सोने का नेकलेस गायब हो गया।

जानकारी के मुताबिक कारोबारी अपने परिवार के साथ जोधपुर से एयर इंडिया की फ्लाइट से पहले दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से रायपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट ली। इस दौरान उनका ट्रॉली बैग विमान में बुक लगेज के तौर पर भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि सूटकेस सबसे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर जमा किया गया था। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उसे दोबारा बुक लगेज के रूप में भेजा गया।

लेकिन जब परिवार रायपुर पहुंचा और घर आकर ट्रॉली बैग खोला तो उसमें रखा सोने का नेकलेस गायब था। कीमती जेवर नहीं मिलने पर परिवार के लोग हैरान रह गए।

इसके बाद कारोबारी ने तुरंत माना थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आशंका जताई गई है कि यात्रा के दौरान किसी ने लगेज से नेकलेस निकाल लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए माना थाना पुलिस जांच में जुट गई है। एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संबंधित एयरलाइन से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लगेज के साथ छेड़छाड़ कहां हुई।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related