ऑपरेशन उपलब्ध – RPF ने पकड़ा टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Operation Uplabdh – RPF busts major ticket black marketing racket

रायपुर:​ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में टिकटों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए RPF ने बड़ी कार्रवाई की है। RPF (रेलवे सुरक्षा बल) द्वारा “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत 6 मार्च से 9 मार्च तक मंडल के अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान चार दिनों में 7 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया है

इस दौरान साइबर कैफे और ऑनलाइन सेंटरों में जांच के दौरान 7 टिकट दलालों को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से पर्सनल आईडी से बनाए गए कई आरक्षित ई-टिकट, मोबाइल फोन, कंप्यूटर सिस्टम और लैपटॉप जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया है।

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि टिकटों की कालाबाजारी या अवैध व्यापार की जानकारी मिलने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 या नजदीकी RPF पोस्ट को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related