Breaking News: सड़क निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार का टेंडर निरस्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Breaking News: Contractor’s tender cancelled due to negligence in road construction

पत्रकार दीपक तिवारी

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ठेकेदार नीलू चंद्रवंशी को सड़क निर्माण के लिए लगभग 5 महीने का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण पीडब्ल्यूडी विभाग ने उनका टेंडर निरस्त कर दिया।

जानकारी के अनुसार, जब नीलू चंद्रवंशी को यह टेंडर मिला था, तब उनके कुछ भाजपा से जुड़े परिचितों ने उनसे कहा था कि काम उन्हें दे दिया जाए और वे निर्माण कार्य करेंगे। लेकिन बताया जा रहा है कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण को लेकर आशंका और स्थानीय स्तर पर विरोध के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका।

सूत्रों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नीलू चंद्रवंशी को करीब आठ बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर विभाग ने आखिरकार टेंडर निरस्त कर दिया।

यह भी जानकारी सामने आई है कि टेंडर निरस्त होने के बाद नीलू चंद्रवंशी ने दुर्ग स्थित एसी (अपील प्राधिकरण) के पास आवेदन लगाया, हालांकि टेंडर निरस्तीकरण के दौरान उन पर कोई आर्थिक जुर्माना नहीं लगाया गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण नहीं हो पाने के कारण जुर्माना नहीं लगाया गया, लेकिन कार्य में देरी को देखते हुए टेंडर रद्द कर दिया गया।

इस बीच यह भी चर्चा रही कि नीलू चंद्रवंशी ने कुछ भाजपा नेताओं के माध्यम से विधायक मैडम से बातचीत कराने की कोशिश की, लेकिन विधायक ने साफ तौर पर यह कहते हुए मना कर दिया कि क्षेत्र में केवल गुणवत्तापूर्ण सड़क ही बनेगी, घटिया निर्माण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विधायक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए टेंडर निरस्त कर दिया। अब क्षेत्र में नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जहां-जहां नीलू चंद्रवंशी द्वारा पहले सड़क निर्माण कराया गया है, वहां की स्थिति खुद गुणवत्ता की कहानी बयां करती है। ऐसे में विभाग की इस कार्रवाई को लोग सही कदम मान रहे हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related