MADHAVRAO SCINDIA : डिफॉल्टर लिस्ट में माधवराव सिंधिया का नाम, शहर में सियासी हंगामा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MADHAVRAO SCINDIA : Madhavrao Scindia’s name in the defaulter list, political uproar in the city

रायपुर। Gwalior में नगर निगम की एक लिस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। निगम ने शहर के 50 बड़े संपत्ति कर बकायादारों की सूची जारी की है, जिसमें चौंकाने वाला नाम सामने आया है।

इस सूची में 19वें नंबर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री Madhavrao Scindia का नाम दर्ज है। नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, कटोरा ताल के सामने स्थित एक जमीन पर करीब 33.32 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया दिखाया गया है।

नगर निगम के दस्तावेजों के अनुसार यह संपत्ति वार्ड नंबर 57 में ‘जीवाजी क्लब रोड, 193 कटोरा ताल के सामने’ दर्ज है और इसे खाली जमीन बताया गया है। दावा है कि इस पर लंबे समय से टैक्स जमा नहीं हुआ है।

जैसे ही यह सूची सार्वजनिक हुई, शहर में चर्चा तेज हो गई। मामला इसलिए भी हाई-प्रोफाइल हो गया क्योंकि यह नाम ग्वालियर के प्रतिष्ठित सिंधिया परिवार से जुड़ा है।

इधर निगम प्रशासन का कहना है कि जांच के दौरान एक पुरानी प्रॉपर्टी टैक्स आईडी सामने आई है, जो स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के नाम पर दर्ज है। निगम आयुक्त Sangh Priya ने कहा कि संबंधित पक्ष को सूचना दे दी गई है। अगर यह जमीन किसी ट्रस्ट के अधीन है तो दस्तावेज जमा कर रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related