छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा, नशा बंदी का लिया संकल्प

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Chhattisgarhi Mahatari Asmita Rath Yatra, pledge taken to ban drugs

मुंगेली: मुंगेली और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के गांवों में छत्तीसगढ़ी स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए निकाली जा रही ‘छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा’ को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा सर्व छत्तीसगढ़िया किसान समाज के बैनर तले निकाली जा रही जिसमें किसानों के साथ बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं भी जुड़ रहे है।

राज्य निर्माण सेनानी लालाराम वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की बाहरी शोषको द्वारा छत्तीसगढ़ी महतारी प्रतिमा क़ो खंडित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। तुमगांव में स्थित अवैधनिक करणी कृपा पावर प्लांट के प्रबंधन के इसारो पर महासमुंद जिलाधीश एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ी महतारी को तुमगांव थाना में बंदी बनाया गया। बंदी बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने के लिए रथयात्रा के माध्यम से पुरे छत्तीसगढ़ में जनजागरण लाने लाने का कार्य किया जा रहा है।

किसान नेता अनिल दुबे और महेंद्र कौशिक ने कहा की छत्तीसगढ़ के सभी जिला एवं ब्लाको से भरपूर समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा का ही प्रभाव है की भारी संख्या में लोग सदस्य्ता ग्रहण कर रहे है। इस रथयात्रा क़ो दिशा देने में लालारामवर्मा के साथ रवि चंद्रवंशी, सुंदर कौशिक, भगत वर्मा, राधे चंद्राकर मौजूद रहे ।

यह छत्तीसगढ़ी महतारी अस्मिता रथ यात्रा केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़िया अस्मिता को बाहरी शोषकों से बचाने का एक संकल्प है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related