मेडिकल अस्पताल परिसर में आग का तांडव, कई वाहन जलकर खाक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Fire breaks out in medical hospital premises, several vehicles gutted

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के परिसर में सोमवार को आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई । देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई, जिससे परिसर में लंबे समय से खड़ी आधा दर्जन से अधिक कंडम एंबुलेंस और अन्य वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

आग की सूचना मिलने पर मरीजों के परिजन, अस्पताल कर्मचारी और आसपास के लोग मौके पर बड़ी संख्या में जुट गए। आग की तेज लपटें और उठता काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रबंधन  पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से पुरानी एंबुलेंस और अन्य कबाड़ वाहन पड़े हुए थे। इन्हें हटाने की मांग कई बार की जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते इन कंडम वाहनों को हटा दिया जाता तो आग की यह घटना इतनी बड़ी नहीं बनती।

आग के कारणों की जांच

जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ. केके सहारे ने बताया कि परिसर में खड़े कंडम वाहनों में आग लगने की घटना सामने आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related