Playground will be decorated on International Women’s Day, women will prove their skills
मनेन्द्रगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के खास मौके पर छत्तीसगढ़ की बालिकाओं और महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
मैदान में दिखेगा दम, इन खेलों की होगी स्पर्धा
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में इंडोर और आउटडोर दोनों प्रकार के खेलों को शामिल किया गया है। प्रतिभागी निम्नलिखित स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेंगी
- एथलेटिक्स (दौड़)
- वॉलीबाल
- कबड्डी
- शतरंज
कौन ले सकता है भाग?
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में 12 वर्ष से अधिक आयु की कोई भी बालिका या महिला भाग ले सकती है। यह आयोजन महिलाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
समय और स्थान
जिला प्रशासन और खेल युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली यह प्रतियोगिता 8 मार्च को सुबह 10 बजे से स्वामी आत्मानंद विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के खेल मैदान में शुरू होगी।
जिला प्रशासन ने जिले की अधिक से अधिक बालिकाओं और महिलाओं से इस आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

