CG News: बाल विवाह मुक्त जिला बनने की ओर कदम, 184 ग्राम पंचायतें होंगी घोषित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: Steps towards becoming a child marriage free district, 184 gram panchayats will be declared

कवर्धा: कबीरधाम जिले को सामाजिक कुरीति ‘बाल विवाह’ से पूरी तरह मुक्त करने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी कवायद शुरू कर दी है। जिले की 184 ग्राम पंचायतों को ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित करने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर प्रारंभ हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए 9 मार्च तक आम नागरिकों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की है।

क्या है पात्रता और प्रक्रिया?

राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, ऐसी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित किया जाता है, जहाँ पिछले दो वर्षों में बाल विवाह का एक भी मामला दर्ज या संज्ञान में नहीं आया हो। जिले की कुल 468 ग्राम पंचायतों में से अब तक 184 पंचायतों ने अनुशंसा भेजी है कि उनके क्षेत्र में बीते दो सालों से कोई बाल विवाह नहीं हुआ है

9 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति

यदि किसी व्यक्ति, संस्था या संगठन के पास इन 184 पंचायतों में पिछले दो वर्षों के भीतर हुए किसी बाल विवाह की जानकारी या प्रमाण है, तो वे अपनी आपत्ति 09 मार्च 2026 तक लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्ति जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे के बीच दस्तावेजों के साथ जमा की जा सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related