CG NEWS: आरटीई छात्रों से निर्माण कार्य कराए जाने का मामला, प्राचार्य पर आरोप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: Case of getting construction work done by RTI students, Principal accused

 

सुरजपुर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, तिलसिवा में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से स्कूल परिसर में निर्माण कार्य और कक्षाओं की पुताई कराए जाने का मामला सामने आया है। अभिभावकों ने प्राचार्य विधु शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की।

 

शिकायत में कहा गया कि बच्चों से सीमेंट, रेत आदि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है और जो छात्र मना करते हैं, उन्हें टी.सी. काटने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि प्राचार्य ने एक कक्षा को अपने पति के साथ निवास में बदल लिया।

 

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी  को जांच के निर्देश दिए। टीम को सात दिन में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। अब  पूरे मामले की निगाहें जांच रिपोर्ट पर हैं, जो आगे की कार्रवाई तय करेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related