INDIGO FLIGHT LATE : 5 घंटे फ्लाइट में फंसे रहे यात्री

Date:

INDIGO FLIGHT LATE : Passengers stranded on flight for 5 hours

चेन्नई। देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो एक बार फिर चर्चा में है। 24 फरवरी को चेन्नई से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट 6E 1025 तकनीकी कारणों से करीब 5 घंटे देरी से रवाना हुई। इस दौरान विमान में सवार 200 से अधिक यात्री रनवे पर ही फंसे रहे।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्री क्रू से देरी की वजह पूछते नजर आ रहे हैं। कुछ यात्रियों ने आरोप लगाया कि विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग बार-बार बंद हो रही थी, जिससे घुटन जैसी स्थिति बन गई।

यात्रियों का आरोप

एक यात्री ने दावा किया कि वे सुबह 7 बजे से इंतजार कर रहे थे और उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही थी। सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि यात्री 4 घंटे से ज्यादा समय तक विमान में बिना पर्याप्त वेंटिलेशन और भोजन के बैठे रहे।

बताया गया कि पहले तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को रोका गया। इसके बाद ड्यूटी टाइम समाप्त होने के कारण पायलट को बदलना पड़ा। नया पायलट करीब 11 बजे पहुंचा, जिसके बाद दोपहर में उड़ान रवाना हो सकी। फ्लाइट को सुबह 7:20 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह 11:39 बजे रवाना हुई।

एयरलाइन का बयान

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि फ्लाइट एक छोटी तकनीकी समस्या के कारण पार्किंग बे पर लौटी थी। जांच और रखरखाव के दौरान कॉकपिट क्रू का ड्यूटी टाइम लिमिट पार हो गया, जिससे क्रू बदलना पड़ा और देरी हुई। एयरलाइन ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और समय-समय पर अपडेट दिए गए थे।

मुंबई में भी देरी

इधर, एअर इंडिया की मुंबई से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI 1851 बुधवार को 45 मिनट से अधिक समय तक रनवे पर खड़ी रही। फ्लाइट निर्धारित समय दोपहर 3:25 बजे से देरी से रवाना हुई। मामले में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related