DELHI FIRING NEWS : लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI FIRING NEWS : Firing on Lawrence Bishnoi’s lawyer

नई दिल्ली। गैंगस्टर Lawrence Bishnoi की लीगल टीम से जुड़े एक वकील पर मंगलवार रात जानलेवा हमला हुआ। घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर नाम के हैंडल्स ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, Delhi Police ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कश्मीरी गेट के पास वारदात

मंगलवार (24 फरवरी) रात करीब 10:10 बजे कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी के पास एक कार पर अज्ञात हमलावरों ने 4–5 राउंड फायरिंग की। गाड़ी में पांच लोग सवार थे। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हमलावर मौके से फरार हो गए।

डीसीपी नॉर्थ Raja Banthia ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी

फेसबुक पोस्ट में दीपक खत्री नाम के वकील को निशाना बनाने की बात कही गई और उसे गैंग से जुड़ा बताते हुए धमकी दी गई। पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। पुलिस साइबर टीम आईपी एड्रेस और संबंधित अकाउंट्स खंगाल रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिम्मेदारी लेने का दावा कितना सही है।

फिलहाल राजधानी में गैंगवार से जुड़ी गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। मामले की जांच जारी है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related