COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case

रायपुर, 24 फरवरी। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 450 करोड़ रुपये से अधिक के चर्चित कोयला घोटाला मामले में लंबे समय से फरार आरोपी नारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

EOW के मुताबिक नारायण साहू, मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी का करीबी सहयोगी रहा है और कथित घोटाले में उसकी अहम भूमिका रही है। जांच में सामने आया है कि वह सूर्यकांत तिवारी के लिए कोल लेवी की राशि का कलेक्शन करता था और रकम सौम्या चौरसिया तक पहुंचाने का काम भी करता था।

जांच एजेंसी ने यह भी पाया है कि सूर्यकांत तिवारी ने नारायण साहू के नाम पर विभिन्न संपत्तियां खरीदी थीं। आरोपी पिछले करीब ढाई साल से फरार था और एजेंसी की पूछताछ से बचता रहा। उसके खिलाफ पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। उससे कोल लेवी वसूली, पैसों के ट्रांसफर और उसके नाम पर खरीदी गई संपत्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। एजेंसी को गहन जांच में प्रकरण से जुड़े ठोस साक्ष्य मिलने की उम्मीद है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related