CG BUDGET 2026 : छत्तीसगढ़ बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान

Date:

CG BUDGET 2026 : Big announcement for farmers in Chhattisgarh budget

रायपुर। राजधानी रायपुर से पेश किए गए छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में सरकार ने खेती-किसानी को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है। कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाओं में व्यापक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है।

कृषक उन्नति योजना को 10 हजार करोड़

कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन सुदृढ़ करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना के जरिए आधुनिक खेती, संसाधन सहायता और उत्पादकता बढ़ाने पर फोकस रहेगा।

सिंचाई और पंप कनेक्शन के लिए 5500 करोड़

कृषि पंप कनेक्शन और ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5500 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इससे खेतों तक सिंचाई सुविधाएं बेहतर होंगी और फसल उत्पादन में वृद्धि होगी।

मार्कफेड को 6 हजार करोड़

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) को 6 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों की उपज की खरीदी, भंडारण और विपणन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा उचित मूल्य दिलाने में मदद मिलेगी।

भूमिहीन कृषि परिवारों के लिए 600 करोड़

भूमिहीन कृषि मजदूरों और कृषि आधारित गरीब परिवारों के सामाजिक सुरक्षा व आजीविका समर्थन के लिए 600 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

प्राकृतिक और जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए 40 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। इससे रासायनिक लागत कम करने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

ब्याज मुक्त ऋण योजना

ब्याज मुक्त ऋण योजना के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को सस्ती वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

सरकार का दावा है कि इन प्रावधानों से खेती-किसानी को नई मजबूती मिलेगी, सिंचाई और विपणन व्यवस्था सुधरेगी और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएंगे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related