Naxal मुठभेड़: सुरक्षा बलों और माओवादी के बीच जबरदस्त टकराव, 5 नक्सली ढेर

Date:

बीजापुर: बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में पांच माओवादी मारे गए हैं। यह सफलता उस समय मिली जब जवान जंगल क्षेत्र में माओवादी विरोधी तलाशी अभियान और क्षेत्र नियंत्रण की कार्रवाई कर रहे थे।

बीजापुर के करेगुट्टा क्षेत्र में जवान गश्त पर थे, तभी नक्सलियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए। फिलहाल मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है और मौके से बरामद हथियारों व गोला-बारूद का विवरण आना अभी बाकी हैं।

बीजापुर में पिछले चार दिनों से जारी इस विशेष अभियान में जवानों ने नक्सलियों के नेटवर्क को भारी नुकसान पहुँचाया है। सुरक्षाबलों ने अब तक 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। 450 IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के साथ 818 BGL शेल और 899 बंडल कोडेक्स सहित भारी मात्रा में डेटोनेटर जब्त किए गए है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार

CG BREAKING : SDO arrested while taking bribe बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़...

सरपंच पर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ...