CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ के प्रख्यात रंगकर्मी डॉ. कुंजबिहारी शर्मा का निधन

Date:

CHHATTISGARH : Famous theatre personality of Chhattisgarh Dr. Kunjbihari Sharma passes away.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रख्यात रंगकर्मी और हबीब तनवीर सम्मान से विभूषित डॉ. कुंजबिहारी शर्मा का निधन हो गया है। उनके निधन से प्रदेश के सांस्कृतिक और रंगमंच जगत में शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रख्यात रंगकर्मी, हबीब तनवीर सम्मान से सम्मानित डॉ. कुंजबिहारी शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।

डॉ. शर्मा ने अपनी संस्था रूपक के माध्यम से प्रदेश में रंगमंच को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने बच्चों और युवाओं को रंगकर्म से जोड़ते हुए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को समृद्ध किया। उनके मार्गदर्शन में कई कलाकारों ने रंगमंच की दुनिया में पहचान बनाई।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों और उनके असंख्य शिष्यों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की।

डॉ. कुंजबिहारी शर्मा का योगदान छत्तीसगढ़ के रंगमंच इतिहास में सदैव याद किया जाएगा।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related