CG TRAIN CANCELLED : 20 दिन का ब्लॉक, 26 ट्रेनें रद्द!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TRAIN CANCELLED : 20-day block, 26 trains cancelled!

रायपुर। अगर आप अप्रैल में ट्रेन से सफर की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। रेलवे के अलग-अलग निर्माण कार्यों के कारण छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें एक्सप्रेस, मेमू और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। सबसे ज्यादा असर 4 से 26 अप्रैल के बीच देखने को मिलेगा।

दरअसल, नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर नया बैलेस्टेड ट्रैक बिछाया जाएगा। इसके लिए 20 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इसी वजह से 14 ट्रेनें अप्रैल में कैंसिल रहेंगी।

इधर रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज के लिए गर्डर लॉन्चिंग होगी। इसके चलते 14 और 15 फरवरी को 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। भिलाई स्टेशन पर भी डिस्मेंटलिंग कार्य के कारण कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेंगी।

इन राज्यों के यात्रियों पर सीधा असर

महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार और पंजाब जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, शालीमार, अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल रूट प्रभावित रहेंगे। रेलवे ने साफ कहा है यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर चेक करें।

कोरबा-अमृतसर और शालीमार-LTT एक्सप्रेस भी रद्द

18029-18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 4 से 26 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में रद्द।

18237-18238 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस 5 से 27 अप्रैल तक रद्द।

12409-12410 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अप्रैल में प्रभावित।

12101-12102 LTT-शालीमार और 12807-12808 विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस भी अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी।

बीच रास्ते में ही रोकी जाएंगी कुछ गाड़ियां

गोंदिया-बल्लारशाह रूट की कई पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन तक ही चलेंगी।

15231-15232 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दुर्ग तक ही संचालित होगी। दुर्ग से गोंदिया के बीच का सफर रद्द रहेगा।

कुल मिलाकर अप्रैल में रेल सफर आसान नहीं रहने वाला है। जिन यात्रियों ने टिकट बुक कर ली है, वे तुरंत अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें और जरूरत पड़े तो वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related