RAIPUR BREAKING : रायपुर पहुंचे गृहमंत्री, कल एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर हाईलेवल मीटिंग

Date:

RAIPUR BREAKING : Home Minister reaches Raipur, high-level meeting on anti-Naxal operation tomorrow

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया। शाह अपने इस दौरे में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।

बताया जा रहा है कि गृहमंत्री शुक्रवार रात रायपुर के एक निजी होटल में ठहरेंगे। पहले दिन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर अहम बैठक होगी।

8 फरवरी को एंटी-नक्सल ऑपरेशन पर बड़ी बैठक प्रस्तावित है। इसमें केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य पुलिस-फोर्स के आला अफसर शामिल होंगे। बैठक में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा के साथ-साथ शहरों में सक्रिय मॉड्यूल पर भी रणनीति तैयार की जाएगी।

9 फरवरी को अमित शाह बस्तर जाएंगे, जहां वे बस्तर पंडुम-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके बाद वे जगदलपुर से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

इधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहीं। उन्होंने जगदलपुर में बस्तर पंडुम-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related