CHHATTISGARH : ACB का डबल एक्शन, पेंशन घूस से लेकर हाउसिंग बोर्ड तक छापा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : ACB’s double action, raids from pension bribe to Housing Board

कोंडागांव-अंबिकापुर, 6 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को दो अलग-अलग जिलों में छापेमार कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एक मामला कोंडागांव का है, जहां पेंशन के नाम पर बुजुर्ग शिक्षक से घूस मांगी गई, जबकि दूसरा मामला अंबिकापुर हाउसिंग बोर्ड कार्यालय से जुड़ा है।

पेंशन शुरू कराने के नाम पर 40 हजार की मांग

कोंडागांव के बीईओ कार्यालय में पदस्थ बाबू सतीश सोढ़ी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने गिरफ्तार किया। मिडिल स्कूल सरपंच पारा से सेवानिवृत्त शिक्षक सोनसिंह यादव अपनी पेंशन प्रारंभ कराने के लिए लंबे समय से कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि बाबू ने फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की। परेशान होकर शिक्षक ने ACB से शिकायत की। जगदलपुर की टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

हैरानी की बात यह है कि इसी बीईओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के मामलों में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी दो कर्मचारियों पर एसीबी की कार्रवाई हो चुकी है।

अंबिकापुर में कमिश्नर और बाबू गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई अंबिकापुर के गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड संभागीय कार्यालय में हुई। यहां संभागीय कमिश्नर पीसी अग्रवाल और बाबू अनिल सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि एक ठेकेदार से काम के बदले रकम की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।

फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। ACB का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related