रायपुर में बड़े बकायादारों पर शिकंजा: रोज 25 दुकानों की होगी सीलबंदी, आयुक्त विश्वदीप सख्त

Date:

रायपुर: आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा समीक्षा बैठक ली गई जिसमें नगर निगम उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू सहित सभी जोन कमिश्नरों, अभियंताओं, जोन सहायक राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में आयुक्त श्री विश्वदीप ने समस्त जोनों की डिमांड एवं डिमांड के विरूद्ध वसूली का अवलोकन किया , डिमांड के विरूद्ध वसूली अत्यंत कम होने पर नाराजगी व्यक्त की गई।

बैठक में आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा समस्त जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया गया कि कार्ययोजना बनाकर समस्त बड़े बकायादारों को चिन्हांकित करते हुए नियमानुसार अंतिम नोटिस उपरांत सीलबंदी की कार्यवाही करें।

प्रतिदिन 25 बकायादारों की दुकानों में सीलबंदी की कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा आवासीय परिसर में अंतिम नोटिस के प्रारूप में नल विच्छेद संबंधी बिंदु जोड़ने एवं भुगतान न किये जाने की दशा में नल विच्छेद की कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देश दिये गये।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में केवल 2 माह ही शेष है एवं डिमांड के विरूद्ध केवल 30% भाग ही राजस्व अमले द्वारा वसूल किया गया है, अतः समस्त जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया गया कि फरवरी माह 2026 में डिमांड का 30% तथा शेष शत – प्रतिशत राजस्व वसूली अंतिम वित्तीय माह में की जाये।

साथ ही नगर निगम मुख्यालय से संचालित बाजार विभाग के डिमांड का भी अवलोकन किया गया.

अत्यंत कम वसूली होने की दशा में शत – प्रतिशत वसूली किये जाने संबंधी निर्देश दिए गए। बड़े बकायादारों का नाम प्रदर्शित किये जाने हेतु फ्लैक्स बनायें जाने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में आयुक्त द्वारा शत- प्रतिशत वसूली हेतु प्रचार -प्रसार हेतु सार्वजनिक मुनादी किये जाने निर्देशित किया गया।

आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा राजस्व वसूली हेतु शिविर एवं अवकाश के दिनों में भी राजस्व अमले को राजस्व वसूली किये जाने के संबंध में निर्देशित दिया गया।

आयुक्त ने समस्त जोन कमिश्नरों को स्वच्छता हेतु विशेष प्रयास किए जाने एवं सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया।

आयुक्त द्वारा बैठक में समस्त जोन कमिश्नरों को प्रातः एवं सायंकाल में उद्यानों का निरीक्षण कर उचित रखरखाव किया जाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

भवन अनुज्ञा जारी किए जाने से पूर्व स्थल जाँच कर अवैध कालोनी का निरीक्षण एवं मार्गसंरचना हेतु गुगल मैप अनिवार्य रुप से संलग्न करने हेतु निर्देश दिए गए।

नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत समस्त वार्ड में खुले में एकत्रित कुड़ा -करकट/कचरा का उचित तरीके से निपटान किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related