BREAKING NEWS: JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर FIR दर्ज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING NEWS: FIR Registered Against JDU’s ‘Strongman’ MLA Anant Singh!

BREAKING NEWS: JDU के बाहुबली व मोकामा के विधायक अनंत सिंह पर बिहार के गोपालगंज ज़िले में एक समारोह में ”अश्लील डांस” के साथ ही प्रतिबंधित और लाइसेंसी हथियारों के अवैध प्रदर्शन के मामले में FIR दर्ज की गई है।

यह घटना 2 और 3 मई की दरमियानी रात की है.

गोपालगंज के सेमराव गांव में एक उपनयन संस्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें अनंत सिंह और उनके साथ उनके समर्थक भी दिख रहे है ।

गोपालगंज के मीरगंज थाने में दर्ज FIR के मुताबिक़, ”कार्यक्रम में खुलेआम एक महिला अश्लील नृत्य कर रही थी और प्रतिबंधित एवं लाइसेंसी हथियारों का अवैध प्रदर्शन किया जा रहा था।

वहीं अनंत सिंह ने इस FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम पर बेवजह कार्रवाई की जा रही है। मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा है।

हमने किसी का कुछ बिगाड़ा होता, किसी पर गोली चलवा देते तो गलत होता।  हम जब गए तो वहां स्थानीय थाने वाले मौजूद थे, लेकिन किसी ने आपत्ति नहीं जताई।

अब देखना होगा FIR के बाद क्या कानून उन्हे सजा देगा? या फिर राजनीतिक रसूख के चलते उन्हें बड़ी राहत मिल जाएगी?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related