शिवरीनारायण में केवट निषाद समाज ने श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गुहा निषादराज जयंती

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

शिवरीनारायण। पावन नगरी शिवरीनारायण में केवट निषाद समाज द्वारा गुहा निषादराज जयंती का 10वां वर्ष अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री सीताराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान संपूर्ण नगर भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया।

माघ शुक्ल सप्तमी के पावन अवसर पर शबरी नारायण धाम के महानदी तट स्थित रामघाट केवट मंदिर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। केवट निषाद समाज ने अपनी आराध्य परंपरा को सजीव करते हुए निषादराज जयंती को विशेष धार्मिक महत्व के साथ मनाया।

इस अवसर पर समाज की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री राम-जानकी चौबीस अवतार भगवान मंदिर में विधिवत ध्वज चढ़ाया गया। साथ ही सत्यनारायण कथा का आयोजन एवं विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके पश्चात शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर रामघाट, बाबाघाट, रपटा घाट, अंबेडकर चौक, मेन रोड, बांबे मार्केट, नटराज चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, माता शबरी एवं नाविक केवट की जीवंत झांकियां सुसज्जित रथों पर प्रस्तुत की गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी एवं भक्ति संगीत से संपूर्ण नगर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

इस दौरान पारंपरिक कर्मा नृत्य एवं शबरी धमाल की धुनों पर समाजजन नाचते-गाते शोभायात्रा में सहभागी बने। नगर भ्रमण के दौरान लक्ष्मी वस्त्रालय परिवार एवं समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांतिलाल कैवर्य द्वारा मिष्ठान वितरण कर शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में केंद्रीय समिति शिवरीनारायण के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। विशेष रूप से रायपुर से प्रेमलता निषाद, महिला समिति अध्यक्ष चन्द्राणी केवट, पुवा समाज अध्यक्ष लेखराम केवट, कोषाध्यक्ष विकास केवट, केंद्रीय मीडिया प्रभारी अजय केवट, संभाग अध्यक्ष धनेश निषाद, सलाहकार डॉ. मनहरण केवट सहित जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बिलाईगढ़-सारंगढ़ एवं आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : एक ही फंदे पर दो शव!

CHHATTISGARH : Two bodies on the same noose! रायपुर। सरगुजा-सूरजपुर...

CHHATTISGARH RAIN ALERT : टापू पर 15 घंटे तक फंसे 3 दोस्त …

CHHATTISGARH RAIN ALERT : 3 friends stranded on island...

RAM RAHIM FURLOUGH : राम रहीम फिर जेल से बाहर!

RAM RAHIM FURLOUGH : Ram Rahim out of jail...