STRIKE NEWS: . सप्ताह में पांच दिन काम की मांग, बैंक यूनियनों ने इस दिन हड़ताल का किया ऐलान

Date:

STRIKE NEWS: रायपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस लंबे समय से बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की मांग करता रहा है. इस मुद्दे पर अब यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 27 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया गया है. इस यूनियन में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 9 यूनियनें शामिल हैं, जिसके 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे.

शनिवार अवकाश की मांग, 27 को 8 लाख बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल…
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ के सचिव वाई. गोपालकृष्णा और छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लॉयिज एसोसिएशन के महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने इस संबंध में गुरुवार को प्रेसवार्ता की. उन्होंने बताया कि 2015 में हुए 10वें द्विपक्षीय समझौते में आईबीए और सरकार द्वारा यह सहमति बनी थी कि प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार अवकाश रहेंगे, जबकि अन्य शनिवार पूर्ण कार्य दिवस होंगे. उस समय यह आश्वासन दिया गया था कि शेष सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की हमारी मांग पर यथासमय विचार किया जाएगा, परंतु यह विषय लंबित ही रखा गया.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related