रायपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 के अवसर पर भाजपा शंकर नगर मंडल के अंतर्गत गुरु गोविन्द सिंह वार्ड-29 स्थित पंडरी कांचघर के शिव मंदिर में ओंकार मंत्र जाप एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा शंकर नगर मंडल के उपाध्याय श्री आकाश तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती मीना सेन, सह सोशल मीडिया प्रभारी श्री सूरज यादव एवं श्री शिव दीप, महिला मोर्चा उपाध्याय श्रीमती गायत्री चंद्राकर सहित श्री संजू गेन्द्रे, श्री मेहुल कुमार बेहरा, श्री तुलेश यादव, श्री अमन बेहरा, श्री रिजवान खान तथा वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सनातन संस्कृति, आत्मगौरव और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से ओंकार मंत्र जाप कर प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ संगठनात्मक एकजुटता का सशक्त प्रतीक बना।

