SACHIN PILOT RAIPUR : रायपुर आएंगे पायलट …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SACHIN PILOT RAIPUR : Pilot will come to Raipur…

रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 7 जनवरी को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान वे प्रदेशभर में मनरेगा को लेकर चल रहे कांग्रेस के आंदोलन की समीक्षा करेंगे।

रायपुर में सचिन पायलट की हाल ही में नियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ अहम बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जिलाध्यक्षों की भूमिका और जिम्मेदारियों के साथ-साथ आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे में सचिन पायलट का मुख्य फोकस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर रहेगा। जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, संगठन विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।

कांग्रेस के लिए यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पार्टी ने मनरेगा मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ रखा है। पायलट इस आंदोलन को और धार देने की रणनीति पर मंथन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 26 नवंबर को सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे। उस दौरान उन्होंने SIR अभियान की समीक्षा की थी और संविधान बचाओ दिवस के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। रायपुर के बाद वे धमतरी, कांकेर और जगदलपुर भी गए थे, जहां संगठनात्मक बैठकों के साथ SIR अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई थी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...