BITCOIN CRASH ALERT : Bitcoin could collapse by 90% in 2026, warning of this much slippage
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए साल 2025 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है और इसकी सबसे बड़ी मार बिटकॉइन पर पड़ी है। ऑल-टाइम हाई छूने के बाद बिटकॉइन तेजी से फिसला है और अब एक्सपर्ट्स ने इससे भी बड़ी चेतावनी दे दी है।
ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस के सीनियर स्ट्रैटेजिस्ट माइक मैकग्लोन का कहना है कि साल 2026 बिटकॉइन के लिए सबसे बुरा साबित हो सकता है। उनके मुताबिक बिटकॉइन में 90 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है और इसकी कीमत सीधे 10 हजार डॉलर तक पहुंच सकती है।
मैकग्लोन के अनुसार, बिटकॉइन की सबसे बड़ी कमजोरी अब इसका बढ़ता कॉम्पिटिशन है। साल 2009 में बिटकॉइन पहली क्रिप्टोकरेंसी थी, लेकिन आज बाजार में लाखों डिजिटल एसेट्स मौजूद हैं। उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि बिटकॉइन का मुकाबला सोने से है, जबकि सोने के कॉम्पिटिटर सीमित हैं—जैसे चांदी, प्लेटिनम और पैलेडियम।
एक्सपर्ट का यह भी दावा है कि साल 2026 तक सोने की कीमतें 10 फीसदी और बढ़ सकती हैं और 5000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकती हैं। उनके अनुसार, सोने की मजबूती अमेरिका और ग्लोबल इकॉनमी में आने वाली गिरावट का संकेत देती है।
अभी बिटकॉइन का क्या है हाल?
अक्टूबर में बिटकॉइन 1,26,000 डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट आई और अब यह अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 30 फीसदी नीचे आ चुका है। फिलहाल बिटकॉइन की कीमत लगभग 87,496 डॉलर के आसपास चल रही है। इस गिरावट ने निवेशकों के भरोसे को झटका दिया है।
क्यों आ सकती है इतनी बड़ी गिरावट?
माइक मैकग्लोन पहले भी बिटकॉइन में बड़ी गिरावट की आशंका जता चुके हैं। इस बार उन्होंने ‘पोस्ट-इन्फ्लेशन डिफ्लेशन’ फेज का हवाला देते हुए 10 हजार डॉलर तक गिरावट का अनुमान दोहराया है। उनका कहना है कि साल 2026 सिर्फ क्रिप्टो नहीं, बल्कि लगभग सभी एसेट्स के लिए मुश्किल साबित हो सकता है।
निवेशकों का टूट सकता है भरोसा
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, अगर बिटकॉइन में 90 फीसदी की गिरावट आती है, तो इसका असर सिर्फ कीमत तक सीमित नहीं रहेगा। इससे ग्लोबल कैश फ्लो, मार्केट स्ट्रक्चर और निवेशकों का भरोसा बुरी तरह प्रभावित हो सकता है।

