CG BREAKING: कांग्रेस प्रवक्ता के पद से हटाए गए विकास तिवारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुशासनहीनता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी को उनके पद से हटा दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर यह फैसला लिया गया, जिससे प्रदेश की सियासत में हलचल मच गई है।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी आदेश के मुताबिक झीरम घाटी कांड से जुड़ी जांच को लेकर विकास तिवारी ने मीडिया में पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिए थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का नाम जोड़ते हुए बयानबाजी की, जिसे पार्टी ने गंभीर अनुशासनहीनता माना।

कांग्रेस का स्पष्ट कहना है कि झीरम घाटी हत्याकांड भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ था और इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा की है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी एकजुट है और ऐसे संवेदनशील विषय पर व्यक्तिगत या असंतुलित बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने विकास तिवारी को तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ प्रवक्ता पद से हटा दिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related