RAIPUR NEW YEAR PARTY : न्यू ईयर पार्टी में बवाल, नामी होटल में कारोबारी गुट भिड़े, बेल्ट-घूंसे चले

Date:

RAIPUR NEW YEAR PARTY : Chaos erupts at New Year’s Eve party; business groups clash at a prominent hotel, belts and punches are exchanged.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लभांडी इलाके में स्थित एक नामी होटल में नए साल का जश्न उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब शराब के नशे में कारोबारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। होटल के भीतर करीब एक घंटे तक लात-घूंसे और बेल्ट चलती रही, जिससे वहां मौजूद मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई।

शराब के नशे में बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक होटल में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शहर के कई रसूखदार कारोबारी और उनके परिवार मौजूद थे। इसी दौरान किसी छोटी बात को लेकर दो गुटों में बहस हो गई। शराब का नशा चढ़ा होने के कारण दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से गाली-गलौज शुरू कर दी, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोग एक-दूसरे पर बेल्ट से हमला करते नजर आए।

महिलाओं ने संभालने की कोशिश की

होटल में मचे हंगामे के दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने बीच-बचाव करने की काफी कोशिश की। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों और परिचितों को शांत कराकर वहां से बाहर ले जाने का प्रयास कर रही हैं। काफी देर तक चले इस ड्रामे के बाद होटल स्टाफ और बाउंसरों ने दखल दिया, तब जाकर मामला किसी तरह शांत हो पाया।

वीडियो वायरल, लेकिन शिकायत नहीं

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे रसूखदार परिवारों से जुड़े लोग सरेआम एक-दूसरे की पिटाई कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े हंगामे के बावजूद अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा सकती है, लेकिन फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related