CAFE LOVE JIHAD HUNGAMA : बर्थडे पार्टी पर ‘लव जिहाद’ का आरोप, कैफे में बजरंग दल का हंगामा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CAFE LOVE JIHAD HUNGAMA : Bajrang Dal creates ruckus at cafe, alleges ‘love jihad’ at birthday party

बरेली, उत्तर प्रदेश। बरेली के राजेंद्र नगर इलाके में एक कैफे में चल रही बर्थडे पार्टी उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब ‘लव जिहाद’ की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। नारेबाजी और हंगामे से कैफे में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

दरअसल, एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ कैफे में पार्टी मना रही थी। इसी दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि पार्टी में मुस्लिम युवक मौजूद हैं। सूचना मिलते ही कार्यकर्ता कैफे पहुंचे और आरोप लगाया कि बर्थडे पार्टी की आड़ में लव जिहाद किया जा रहा है।

छात्रा का पक्ष, बेवजह किया गया हंगामा

नर्सिंग छात्रा ने पुलिस को बताया कि पार्टी में कुल 10 दोस्त शामिल थे, जिनमें 6 लड़कियां और 4 लड़के थे। इनमें से दो लड़के मुस्लिम समुदाय से हैं, लेकिन सभी एक ही कॉलेज में साथ पढ़ते हैं और आपस में दोस्त हैं। छात्रा का कहना है कि उसने अपने जन्मदिन पर सभी दोस्तों को बुलाया था और किसी तरह की आपत्तिजनक गतिविधि नहीं हो रही थी। उसके मुताबिक, धर्म के नाम पर बेवजह हंगामा किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस, हालात काबू में

हंगामे की सूचना मिलते ही प्रेम नगर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद सभी छात्राओं के परिजनों को बुलाया गया और उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस जांच में लव जिहाद की पुष्टि नहीं

सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि जांच में फिलहाल लव जिहाद जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के एक मामले में कैफे के दो कर्मचारियों और दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

पहले भी हो चुका है विरोध

जानकारी के मुताबिक, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इससे पहले भी क्रिसमस के दिन और उससे एक रात पहले चर्च के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। अब कैफे में हुआ यह हंगामा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related