BAGESHWAR BABA VIDEO : माना एयरपोर्ट पर ‘वर्दी में भक्ति’ भारी पड़ी, TI लाइन अटैच

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BAGESHWAR BABA VIDEO : Admittedly, ‘devotion in uniform’ proved costly at the airport, TI line attached

रायपुर। माना एयरपोर्ट पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर के स्वागत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में माना थाना प्रभारी (TI) मनीष तिवारी बाबा के सामने पहले जूते उतारते, फिर टोपी हटाते और उसके बाद चरण स्पर्श करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग की कार्यशैली, अनुशासन और वर्दी की मर्यादा को लेकर सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं कहीं आस्था बनाम वर्दी की बहस छिड़ गई तो कहीं कार्रवाई की मांग होने लगी।

SSP ने लिया तुरंत एक्शन

मामला बढ़ता देख रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए TI मनीष तिवारी को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस विभाग का कहना है कि यह निर्णय विभागीय मर्यादा, आचरण नियमों और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

वर्दी की मर्यादा या निजी आस्था?

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि ड्यूटी के दौरान वर्दी में निजी आस्था की सीमा क्या होनी चाहिए। फिलहाल विभागीय कार्रवाई के बाद यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि ड्यूटी के समय नियम और अनुशासन सर्वोपरि हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में किसानों का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

CHHATTISGARH : State-wide protest by farmers in Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़...

CG RAILWAY RECRUITMENT: 3,548 पदों पर निकली बम्पर भर्ती! 

        CG RAILWAY RECRUITMENT: 3,548 पदों पर निकली बम्पर भर्ती! रेलवे...

DEGREE GIRLS COLLEGE: आम सुविधाओं को लेकर छात्राओं का प्रदर्शन! 

DEGREE GIRLS COLLEGE: Students protest over basic amenities!   DEGREE GIRLS...