CG HANUMAN MANDIR TODPHOD : Demolition at Hanuman temple, tension prevails…
राजनांदगांव। नंदई चौक के पास जैतखाम स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार को अज्ञात लोगों ने हनुमान जी की प्रतिमा, शिवलिंग और त्रिशूल उखाड़कर फेंक दिए।
मामले के तुरंत बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अज्ञात समाज के कुछ युवकों ने यह कृत्य किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में बल तैनात किया। नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन और बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू सहित अन्य थानों के पुलिसकर्मी स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं। पुलिस पदाधिकारियों को समझा रही है, लेकिन संगठन के लोग कार्रवाई पर अड़े हैं। फिलहाल जांच जारी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

