CONGRESS BOYCOTT VISION2047 : कांग्रेस का बड़ा फैसला, सत्र के पहले दिन का बहिष्कार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CONGRESS BOYCOTT VISION2047 : Congress takes a big decision, boycotts the first day of the session

रायपुर, 12 दिसंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा, लेकिन शुरुआत से पहले ही राजनीति गर्म हो गई है। आज राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें पहले दिन की पूरी कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया।

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि कांग्रेस 2047 के विजन को लेकर चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी। उनका कहना था 2047 का विजन छत्तीसगढ़ के लिए नहीं है। हमें दूरबीन से सपने दिखाए जा रहे हैं।

इस विजन में न छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू है, न बासी की महक… यह उद्योगपतियों के लिए बना विजन है। यह अमृतकाल नहीं, भ्रमितकाल है। कांग्रेस ने साफ किया कि वह इसी आधार पर सत्र की शुरुआती दिन की कार्यवाही से दूर रहेगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related